स्वदेश वाणी (डिजिटल डेस्क): रांची में रविवार को 199 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। संक्रमितों से पांच गुणा अधिक 1015 मरीज स्वस्थ्य हुए। हालांकि, रविवार को अन्य दिनों के मुकाबले करीब दो हजार कम सैंपल की जांच हुई। रोजाना होने वाले 12 हजार सैंपल के मुकाबले 9840 सैंपल की जांच हुई। इस वजह से पॉजिटिविटी रेट 2.02 प्रतिशत रही।
बता दे की, रांची में जिस तरह कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो रही है और स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है, इससे साफ है कि अब कोरोना का पिक समाप्त हो गया है। रिकवरी होने वाले मरीजों की यही रफ्तार रही तो 31 जनवरी तक रांची में एक हजार से कम एक्टिव मरीज रह जाएंगे। वही, अभी रांची जिले में कुल एक्टिव मरीज 8,876 हैं।
इसे भी पढ़े... रांची: पीएम आवास योजना के तहत मिले पैसो से बनाया जा रहा था दुकान, पुलिस ने दर्ज की FIR