प्राचार्य समेत दर्जनों लोगों ने दी सलामी
पटमदा : बुधवार को 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के प्रांगण में शासी निकाय के सचिव चंद्रशेखर टुडू ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। इस मौके पर बीडीओ पियूषा शालीना डोना मिंज, पटमदा थाना प्रभारी अशोक राम, कमलपुर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह, कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुमंत कुमार सेन, प्रोफेसर इंचार्ज केपी महतो, पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला के पूर्व प्राचार्य प्रमथ नाथ मंडल, पंचानन दास, विजय कृष्ण मल्लिक, सीके दास, प्राचार्य डॉ तरूण कुमार महतो, प्रोफेसर अरूण कुमार, विश्वनाथ महतो, कमल महतो, शाश्वती महतो, साहेला बानो, गौतम गोराई, ग्राम प्रधान संघ के सचिव मृत्युंजय महतो, विधायक प्रतिनिधि सुभाष कर्मकार, कांग्रेस नेता विश्वामित्र दास, प्रखंड अध्यक्ष फुलचांद महतो, समाजसेवी खगेन महतो, सुधांशु महतो, जमीनदाता सुनील वरण महतो, अनिल वरण महतो, विभूति भूषण महतो, बुद्धेश्वर महतो, वीरेंद्र नाथ महतो, चित्त महतो, बिरिंची महतो, जगबंधु महतो, गुजरी महतो समेत दर्जनों लोगों ने राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी। इस मौके पर सचिव ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कॉलेज के विकास के लिए शासी निकाय के अध्यक्ष सह क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी प्रयासरत हैं। आज कॉलेज भवन की मरम्मत सह अन्य कार्य प्रगति पर है इससे आने वाले दिनों में यहां पढ़ाई का माहौल और बेहतर होने की उम्मीद है। प्राचार्य ने कहा कि आगामी 14-15 फरवरी को नैक ग्रेडिंग के लिए टीम आने वाली है इसके लिए स्थानीय बुद्धिजीवी एवं शिक्षाप्रेमियों का सहयोग बहुत ही जरूरी है।