स्वदेश वाणी (डिजिटल डेस्क): रांची लगातार दूसरे दिन कोहरे की चादर में लिपटी है। रविवार से शुरू हुई बारिश सोमवार को भी जारी है। इसका सीधा असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। रांची के उच्चतम तापमान में 24 घंटे में सीधा 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बता दे की, ये इस सीजन का सबसे अधिक गिरावट है। इस दौरान रांची में 3.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
दरअसल, धुंध और खराब मौसम की वजह से रांची से उड़ान भरने वाली लगभग 10 फ्लाइट्स को रिशिड्यूल कर दिया गया है। सुबह की सारी फ्लाइट्स दोपहर 2 बजे के बाद रीशिड्यूल कर दी गई हैं। वहीं रात की फ्लाइट को भी शाम में 6 बजे से पहले एडजस्ट किया गया है। 25 जनवरी से मौसम सामान्य होने लगेगा। 26 जनवरी से आसमान साफ रहेगा। बावजूद कई इलाकों में कोहरे और धुंध की स्थिति बनी रहेगी।
हालांकि, इससे पहले रांची समेत पूरे झारखंड में रविवार को बारिश हुई। इस दौरान पूरा प्रदेश कोहरे की चादर में लिपटा रहा। बारिश और कोहरे के कारण ठंड में भी इजाफा हुआ है। कई इलाकों में शीतलहर चलते कंपकंपी के हालात रहे। रांची मे कोहरे के कारण विजिबलिटी कम थी। इसके चलते छह विमानों को रद्द कर दिया गया जबकि चार को डायवर्ट करना पड़ा।
इसे भी पढ़े... रूपा तिर्की मौत मामले में न्यायिक जांच आयोग ने झारखंड सरकार के स्थानीय आयुक्त को सौपी जांच की रिपोर्ट, पढ़िए पूरी खबर